नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना कि संकटग्रस्त यूनिटेक के सालों से इंतजार कर रहे 22,000 घर खरीदारों को उनके सपनों का घर मिले। शीर्ष अदालत ने यूनिटेक समूह के ‌लिए केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त नए बोर्ड, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को लंबे समय से चले आ रहे विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए सुझाव देने को कहा। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने घर खरीदारों और जमीन-मालिक एजेंसियों के वकीलों से भी कहा कि वे एक सप्ताह के भीतर दो पन्नों का एक संक्षिप्त नोट जमा करें, जिसमें सुझाव दिए गए हों। यह भी पढ़ें- हमारा मकसद सालों के इंतजार कर रहे यूनिटेक के हजारों खरीदारों को घर दिलाना- सुप्रीम कोर्ट सरकार द्वारा नियुक्त बोर्ड द्वारा यूनिटेक का प्रशासन स...