बरेली, मई 12 -- निशांत पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश टूर्नामेंट में मंगलवार को यूनिटी वीएच पावर और हेल्थ वेलनेस क्लब के बीच मुकाबला हुआ। हेल्थ वेलनेस क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिटी वीएच पावर की टीम ने 20 ओवरों में 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेल्थ वेलनेस क्लब की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। टीम की ओर से पारस कौशिक ने 45 रन बनाए, जबकि आशीष दुबे ने 34 और रॉबिन सिंह ने 29 रन का योगदान दिया। यूनिटी वीएच पावर ने यह मुकाबला 11 रन से अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए हारिस खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...