फतेहपुर, जनवरी 13 -- चौडगरा। मलवां के रेवाड़ी चौराहा में यूनिटी फ्रेंड ग्रुप द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचकारी फाइनल हुआ। उन्नाव और लोकल प्राइड इलेवन टीम के बीच निर्धारित 15-15 ओवरों के मैच का टॉस हुआ। लोकल प्राइड ने टॉस जीतकर उन्नाव को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उन्नाव के खिलाड़ी मैदान में उतरे और ताबड़तोड़ बैटिंग शुरु कर दी। महेन्द्र ने 27 गेंद में छह छक्को, पांच चौको से 64, शिवम ने 63 और मंगल के 25 रन के योगदान से टीम 172 तक पहुंची। विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी लोकल प्राइड इलेवन के खिलाड़ी भी दमखम दिखाते नजर आए और अंतिम ओवर तक पहुंचे लेकिन 164 रन बना सके। इसी के साथ उन्नाव ने आठ रनों से ट्राफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने विजेता टीम को ट्राफी और एक लाख की चेक तथा ...