यूनिक जाइन वाले Coolpad Cool X Wide की बिक्री शुरू, कीमत बजट में; यह है खास
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Coolpad Cool X Wide की बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने पिछले महीने इसे अपने नए फोन के तौर पर लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला वाइड फोन है और यह भी दावा किया जा रहा है कि यह शायद एंड्रॉयड का भी पहला 'वाइड' स्मार्टफोन है। कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है, जहां यह खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 बताया गया है। फोन की चौड़ाई इसे नॉर्मल फोन से अलग बनाती है। दरअसल, कंपनी ने इसकी चौड़ाई को 94.5 एमएम कर दिया है जबकि आमतौर पर फोन 80 एमएम तक चौड़े होते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में।इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह तीन अलग-अलग वेरिएंट में आता है। इसके 8GB और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.