समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- आरपी सिंह निराला ताजपुर। स्थानीय ताजपुर कालेज ग्राउंड में ताजपुर प्रीमियर लीग अंडर 16 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को यूनिक क्रिकेट क्लब ने सीएपी मुजफ्फरपुर को 63 रनों से पराजित किया। यूनिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में आदित्य 74 एवं हामिद 58 के योगदान की बदौलत 231 रन बनाए। जवाब में सीएपी मुजफ्फरपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 168 रन पर सभी विकेट खोकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच रोहित को दिया गया। वहीं दूसरे पारी में एनआईसीए मुजफ्फरपुर एवं मोकामा क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। मौके पर निदेशक प्रवीण चौधरी व मुखिया संजीव सिंह के हाथों मैन ऑफ दी मैच पाने वाले को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.