जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- एनआईटी जमशेदपुर भविष्य में यूनिकॉर्न स्टार्टअप का हब बनेगा। इसके लिए संस्थान में नए बिजनेस आइडिया को बढ़ावा देने पर लगातार काम किया जा रहा है। शनिवार को संपन्न हुए उद्योग-एकेडेमिया कॉन्क्लेव में एक बार फिर इस रणनीति पर सहमति बनी। इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से नए स्टार्टअप आइडिया को तकनीकी सहयोग देकर उन्हें साकार रूप देने का संकल्प दोहराया गया। एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित इंडस्ट्री-एकेडेमिया कॉन्क्लेव (आईएसी-2025) के अंतिम दिन छात्रों की रचनात्मक सोच, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच संवाद तथा आधुनिक तकनीकों पर गहन चर्चा हुई। कॉन्क्लेव का आकर्षण मॉडल प्रेजेंटेशन और प्रतियोगिता रही। इसमें देशभर के स्कूल और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए 600 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, जबकि 200 से ज्यादा नवाचारी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.