गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। संवाददाता। शहर के उभरते युवा क्रिकेटर विहान राव ने यूनिकॉर्न कप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी की बदौलत डेम प्रोडक्शन टीम ने टूर्नामेंट का खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन मारुति कुंज स्थित स्पोर्ट्सलैंड अकादमी ग्राउंड में किया गया था। पूरे टूर्नामेंट में विहान ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में उन्होंने कई अहम मुकाबलों में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और दबाव के समय जिम्मेदारी निभाई। विहान ने 209 के औसत और 122 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने विरोधी टीमों पर दबाव बनाए रखा। यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं वैभव सूर्यवंशी ने IPL में कितनी बार छक्के से खाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.