यूनानी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी को दी विदाई
प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय हिम्मतगंज में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मैट्रन चंचल पांडेय म्यूजियम कीपर सुमित्रा देवी को उनकी सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी गयी। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने कहा कि दोनों महिला कर्मचारी को उनकी मेहनत, ईमानदारी और व्यावसायिक कौशल को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ. जमाल अख्तर ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनकी लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रो. खुर्शीद आलम, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. उसामा अहमद, डॉ. मोहम्मद शकील अहमद, डॉ. समीउल्लाह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.