प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों में प्राध्यापक (स्पेशियलिस्ट) इल्मुल जराहत के तीन पदों का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। इन पदों के लिए 24 मार्च को आयोजित साक्षात्कार में आमंत्रित 15 अभ्यर्थियों में से 12 उपस्थित हुए। औपबंधित रूप से चयनित अभ्यर्थियों में फजलुर रहमान, इरम नसीर तथा अंजुम अंसारी के नाम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...