गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- - विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक स्वास्थ्य सम्मेलन में शामिल होने आए हैं विदेशी मेहमान - गाजियाबाद के यूनानी चिकित्सा संस्थान का विदेशी मेहमानों ने किया दौरा, जानी उपचार की विधि गाजियाबाद, संवाददाता। दुनिया के 100 देशों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को कमला नेहरूनगर स्थित यूनानी चिकित्सा संस्थान का दौरा किया और यूनानी पद्धति से उपचार की बारीकियों को समझा। विदेशी मेहमान नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहे तीन दिवसीय पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे वैश्विक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन के पहले दिन 100 देशों के प्रतिनिधियों ने यूनानी चिकित्सा संस्थान का दौरा किया और यूनानी पद्धति की उपचार विधियो...