यूनानी और होमियोपैथ में भी शुरू होंगे एमडी के कोर्स
गोरखपुर, जुलाई 26 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में शनिवार को विद्या परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विवि में चल रहे आयुर्वेद के एमडी कोर्स के साथ ही यूनानी, होमियोपैथ, सोवारिग्पा, सिद्धा विषयों से एमडी के कोर्स आरम्भ कराने पर सहमति बनी। विद्या परिषद की बैठक में कानपुर, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज आदि जिलों से पदाधिकारी पहुंचे थे। बैठक में विवि में बीएससी नर्सिंग कोर्स की डिग्री हासिल करके आने वाले अभ्यर्थियों का एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। ताकि उन्हें आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथ, सोवरिग्पा, सिद्धा पद्धति के बारे में जानकारी हो सकेगा।
सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन विद्या परिषद की बैठक में विवि में होने वाली परीक्षाओं में अब तक कॉपियों का मूल्यांकन ऑनलाइन किया जाता था। मगर अब सीसीटीवी कैमरे के नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.