संभल, अप्रैल 19 -- नगर पंचायत सिरसी की करीब 60 हजार से अधिक आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। कस्बा में लंबे समय से स्थायी भवन के अभाव में किराए के स्थानों पर संचालित हो रहे यूनानी और आयुर्वेदिक अस्पतालों को अब अपनी जमीन मिल गई है। शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा जमीन की पैमाईश की गई। सिरसी में अस्पताल के लिए जगह न होने के कारण हजरतनगर गढ़ी में संचालित किए जा रहे थे। जिससे मरीजों को करीब दो किलोमीटर दूर जाकर इलाज कराना पड़ता था। ऑटो, रिक्शा और बाइक के सहारे मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। यह भी पढ़ें- नौ आयुर्वेदिक अस्पतालो का चल रहा निर्माण जहां प्रतिदिन मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। नगर पंचायत चेयरमैन कौसर अब्बास ने बताया कि अस्पताल निर्माण के लिए सिरसी-बिलारी मार्ग पर नगर पंचायत के सामने स्थित भूमि में...