यूनानी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की भर्ती के लिए सीएम को लिखा पत्र
लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश के राजकीय यूनानी चिकित्सालयों और औषधालयों में फार्मासिस्टों की भारी कमी को लेकर आयुष फार्मासिस्ट संघ ने मुख्यमंत्री से भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि यूनानी फार्मासिस्ट संवर्ग के 264 स्वीकृत पदों में करीब 210 पद खाली हैं। संघ के मुताबिक करीब 30 वर्षों से यूनानी फार्मासिस्टों की भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अम्मार जाफरी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि वर्ष 2025 में विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विभाग ने 264 में 190 पद खाली बताए थे, वो संख्या अब करीब 210 पहुंच गई है। पत्र में दावा किया गया है कि कई जिलों में एक फार्मासिस्ट को 15-16 चिकित्सालयों और औषधालयों का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.