प्रयागराज, अप्रैल 5 -- यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। सीनियर छात्रों पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। छात्र के चाचा की तहरीर पर 30-40 छात्रों पर एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कालिन्दीपुरम निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा वरुण मिश्रा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह मेस में खाना खाने गया था। वहां कुछ सीनियर छात्र शराब के नशे में अभद्रता कर रहे थे। मेस वार्डेन से उनकी कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान करीब 30-40 सीनियर छात्रों ने वरुण मिश्रा पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंचे वार्डेन को भी पीटा गया। घटना में वरुण को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप यह भी है कि घटना की जानकारी यूनिवर्सिटी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.