यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस पलामू के बैंकों में रही हड़ताल, 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित
पलामू, सितम्बर 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारियों के साथ पलामू के बैंकर्स ने भी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने पांच दिन कार्य सप्ताह लागू करने, पेंशन अपडेट करने, आउटसोर्सिंग बंद करने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। हड़ताल से संबंधित जारी मांगों में आउटसोर्सिंग बंद कर पर्याप्त स्टाफ और अधिकृत कर्मचारियों की बहाली की मांग शामिल है। हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर काफी असर पड़ा। पलामू जिले में करीब 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा। ग्राहकों को कार्य का निष्पादन के लिए अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ा। चेक क्लीयरेंस, कैश जमा-निकासी और लोन प्रोसेसिंग जैसी सेवाएं प्रभावित हुई है। महीने के दूसरे शनिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.