सीवान, दिसम्बर 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड खेल मैदान में आयोजित डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं मौलाना मजरूलहक फुटबॉल टूर्नामेंट न्यू एकता संघ के नेतृत्व में सोमवार को फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में एक तरफ यूनाइटेड क्लब की टीम थी तो दूसरी तरफ एसएम सीवान की टीम सामने थी। दोनों टीमों के फाइनल मैच को देखने के लिए भारी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक मैदान में उपस्थित रहे। दर्शकों के उमड़ने का एक मुख्य कारण था कि इस फाइनल मैच में रघुनाथपुर के नवनिर्वाचित विधायक ओसामा शहाब ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। ओसामा शहाब के आते ही नवयुवक उनके साथ सेल्फी लेने को उतावले दिखे। खेल शुरू होने के पहले विधायक ओसामा शहाब ने मैदान पर जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उनके स्टेज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.