चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- चक्रधरपुर। सेरसा स्टेडियम में चल रहे प्रथम पोहाड़ाट लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में डीएफसी सीकेपी ने यूनाइटेड क्लब को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गया है। आज के मैच में डीएफसी के खिलाड़ियों ने 2 गोल किए वहीं यूनाइटेड क्लब की टीम ने केवल एक गोल ही कर पाई। शानदार प्रदर्शन के लिए डीएफसी सीकेपी के जर्सी नम्बर 7 कृष्ण हेंब्रम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेरसा सीकेपी के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- यूनाइटेड क्लब को 2-1 से हरा डीएफसी फाइनल में यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आदिवासी ब्वॉयज क्लब को हरा सेरसा फाइनल में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...