यूथ संकीर्तन के साथ युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की पहल
देहरादून, मई 10 -- फोटो देहरादून। गढ़ीकैंट स्थित हिमालयन कल्चर ऑडिटोरियम में रविवार को रितु गुजराल फाउंडेशन, उत्तराखंड एग्जाम नोट्स और सांख्ययोग फाउंडेशन के सहयोग से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन के संरक्षण में यूथ संकीर्तन अध्याय का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय मूल्यों और परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता नेहा जोशी रहे। इस दौरान अभिषेक राय ग्रुप और 'द वजूद बैंड' की भजन प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। साथ ही, डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर भी लगाया गया। चेयरपर्सन रितु गुजराल, सतपाल चौहान, राजेश चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूनिवर्सल कॉवेंट स्कूल में छात्र संसद का गठन किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.