यूथ वॉइस देवघर ने कांवरियों की रात्रि सेवा कर निभाया सामाजिक दायित्व
देवघर, अगस्त 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेले में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यूथ वॉइस देवघर के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक कांवरियों की सेवा कर सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कांवरियों को पेयजल, गर्म पानी, नींबू चाय, प्राथमिक उपचार एवं विश्राम में सहयोग तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। इस दौरान यूथ वॉइस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता प्रदान की। संगठन का मानना है कि सावन में बाबानगरी आए शिवभक्तों की सेवा करना सामाजिक दायित्व के साथ-साथ पुण्य का कार्य भी है। संगठन के सदस्य शुभम कुमार ने कहा कि बाबा नगरी देवघर की पहचान केवल आस्था से ही नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की परंपरा से भी है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: आजसू पार्टी ने कांवड़ यात्रियों का किया स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.