दरभंगा, मार्च 29 -- सिंहवाड़ा। प्रखंड के कटका गांव निवासी शिवदत्त ठाकुर को अमित शाह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की जानकारी से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसके शुक्ल ने उन्हें बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इनको प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बिहार में संगठन मजबूत होगा। राज्यसभा सांसद संजय झा, विधायक छोटी कुमारी, सुजीत कुमार, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, डॉ. रेखा सिन्हा, देवानंद कर्ण, मनोज पोद्दार, पप्पू सिंह, प्रकाश सहनी, सुनील कुमार मंडल, ऋषि राज, पं. राज नारायण झा आदि ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.