बरेली, जुलाई 10 -- 24वीं यूथ बालक एवं बालिका उत्तर प्रदेश स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए बरेली जनपद की टीम का चयन 10 जुलाई को शाम 4 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। चैंपियनशिप 22 से 28 जुलाई तक नोएडा में आयोजित होगी, जिसमें बरेली की बालक और बालिका दोनों टीमें प्रतिभाग करेंगी। बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सोनू श्रोतिया ने बताया कि चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 या उसके बाद की हो। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...