यूथ फॉर सेवा के शिविर में 75 युवाओं ने लिया भाग
आरा, अक्टूबर 4 -- आरा। बिहार यूथ फॉर सेवा के तत्वावधान में आरा में द्विदिवसीय आवासीय शिविर 2026 का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना जागृत करना और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। शिविर में समाजसेवा, नेतृत्व विकास, टीम भावना, आत्मविश्वास, योग-ध्यान, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न जिलों से आए 75 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि पद्मश्री भीम सिंह भवेश ने कहा कि समाज सेवा का वास्तविक अर्थ वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना है। महापौर इंदु देवी ने कहा कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी संभव है, जब युवा एकजुट होकर कल्याण कार्यों में भाग लें। शिविर में ब्रह्माकुमारी रूपा बहन ने युवाओं को नशा मुक्त युवा, विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.