गिरडीह, फरवरी 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन 7 मार्च को गिरिडीह कॉलेज में होगा। इसको लेकर गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के पोस्टर का औपचारिक विमोचन गिरिडीह कॉलेज में किया गया। यह कार्यक्रम माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है। जहां वे न केवल अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं, बल्कि नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता का परिचय भी दे सकते हैं। आज के युवा ही 2047 के विकसित भारत की आधारशिला हैं। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.