बागपत, फरवरी 27 -- बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनपद के युवाओं से मेरा युवा भारत पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए, जिनमें 160 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इस यूथ पार्लियामेंट का विषय आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक निर्धारित किया गया था। इस अवसर पर भाषण एवं संवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को तीन मिनट में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने युवाओं को सशक्त बनाने सम्बन्धी विचार रखे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की ज्यूरी में डॉ. प्रतेश कुमार, बबीता तोमर, प्रोफेसर अशोक चौधरी, डॉ. राजीव कुमार, अमन कुमार सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ...