जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- महाराष्ट्र के पुणे में 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजित 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालिका टीम ने इतिहास रच दिया। टीम ने पहली बार अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में झारखंड ने ओडिशा को 64-34, असम को 73-13 और पश्चिम बंगाल को 58-44 से हराया। लगातार तीन जीत के साथ टीम पूल एफ की विजेता बनी। बालक वर्ग में भी झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने अंडमान-निकोबार को 91-15 से पराजित किया और मणिपुर के खिलाफ भी जीत दर्ज की। हालांकि, दो जीत के साथ टीम पूल एफ में दूसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बास्केटबॉल में बोकारो के खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान, बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन दोनों टीमों के प्रदर्शन में टीम सचिव और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जेपी सिंह का म...