बलिया, मार्च 3 -- बलिया। भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 15 से 20 मार्च तक आयोजित हो रही 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश टीम में जिले के रजत सिंह का चयन किया गया है। रजत का चयन उत्तर प्रदेश के 18 सदस्यीय टीम में किया गया है। उप्र यूथ वॉलीबाल टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर से चयनित अंतिम 14 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र के मटीही के निवासी जगत नारायण सिंह के पुत्र रजत सिंह फिलहाल भारतीय खेल प्राधिकरण रायबरेली छात्रावास में वालीबाल का अभ्यास करते हैं। उनके उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में चयनित होने पर खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह, सचिव नीरज राय,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.