साहिबगंज, मई 18 -- साहिबगंज। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के अधीन मेरा युवा भारत की ओर से जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर के निर्देश पर यूथ क्लब गठन(26-27) के लिए सोमवार को क्लब के सदस्यों व युवाओं के साथ बैठक की गई। बैठक में मेरा युवा भारत में यूथ क्लब का गठन नए सिरे से गठन ,यूथ क्लब का कार्य एवं दायित्व ,युवाओं में क्षमता निर्माण ,अप्रेंटिस शिप ,मेरा युवा भारत के क्रिया कलापों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के चंदन कुमार,कौशर अंसारी व राहुल कुमार ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मंगल, आशीष, मानुएल, सुभाष , बैठालाल, चुनकू,भैरो मुर्मू,सुजीत,प्रेमलाल,भीमनाथ,रितेश,अनुरंजन,मिथिलेश,सौरभ आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...