मथुरा, अगस्त 10 -- मांट क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को भाजपा हाईकमान ने भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है। अब विधायक राजेश चौधरी उत्तर प्रदेश के यूथ को भाजपा से जोड़कर मिशन 2027 को फतेह करने की योजना को अमली जामा पहनाएंगे। बताते चलें कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का पिछले 5 वर्ष से दायित्व संभाल रहे राजेश चौधरी को डेढ़ माह पहले संगठन में प्रदेश महामंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी थी। अब उन्हें शीर्ष नेतृत्व की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाकर अहम जिम्मेदारी दी है। विदित हो कि इस समय भाजपा उत्तर प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव की सफलता को लेकर जेन जी को पार्टी से जोड़ना चाहती है। विधायक राजेश चौधरी के पास सांगठनिक कार्य करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने राष्ट्र...