इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शौजब रिजवी के संयोजन में पक्का तालाब स्थित ब्लाइंड रिलीव एकेडमी में दिव्यांग बच्चों के बीच लंच पैकेट वितरित किए गए तथा उनके साथ समय बिताकर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष शौजब रिजवी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज उठाने का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाय...