हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। नीट प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कार्यक्रम का संयोजन यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने किया है। उत्कर्ष वालिया ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने देशभर के छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने में पूरी तरह विफल रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार...