यूथ कांग्रेस ने की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने भांजीं लाठियां
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर घेराव और प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं की ओर से बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और लाठियां बरसायीं। यूथ कांग्रेस ने निर्वाचन कार्यालय के गेट पर भाजपा कार्यालय का पोस्टर लगा दिया, जबकि दीवारों व कार्यालय के बोर्ड पर ब्लैक स्प्रे से वोट चोर-गद्दी छोड़ का नारा लिख दिया। इसके खिलाफ कांग्रेस के चार नेताओं समेत अन्य के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी गई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में नेता-कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.