रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। यूथ कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर महानगर के जिला महासचिव प्रेम विश्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफे की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष को भी अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रेम विश्वास ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें जिला महासचिव, रुद्रपुर महानगर का दायित्व सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक नेता की कही गई बात उनके दिल को गहराई से आहत कर गई। इससे उनका मान-सम्मान प्रभावित हुआ। इस घटना से वह मानसिक रूप से काफी दुखी और आहत हुए हैं। इसी कारण उन्होंने जिला महासचिव पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- बंगाली समाज ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला प्रेम विश्वास ने कहा कि आत्मसम्मान उनके लिए सर्वोपरि है और आहत ...