कुशीनगर, जून 3 -- डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने युथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमित सिंह को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके साथ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सभासद उपेन्द्र चौहान भी थे, उन्हें भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट रखा। सोमवार की रात से ही दोनों पर पुलिस निगरानी कर रही थी। उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। अमित सिंह ने एक दिन पहले सीएम को काला झंडा दिखाने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...