यूथ कांग्रेस के आठ पदाधिकारियों को भेजा नोटिस
बागेश्वर, जून 18 -- बागेश्वर। जिला इकाई की बैठक में बगैर पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर यूथ कांग्रेस के आठ पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उनसे बैठक में नहीं आने का कारण 48 घंटे भीतर स्पष्ट करने को कहा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर कठोर संगठनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने बताया कि प्रदेश सचिव स्वाति जोशी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि 11 जून को बागेश्वर में जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक थी। इसमें भी सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। संगठन की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.