रुद्रपुर, मई 3 -- खटीमा, संवाददाता। नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के स्वागत में रविवार को भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली थारू विकास भवन से शुरू होकर पारिन बैंक्वेट हॉल, अमाऊं तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के समापन पर पारिन बैंक्वेट हॉल में पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज सिंह कन्याल ने कहा कि संगठन समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राठौर, जसविंदर बाजवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.