उन्नाव, जुलाई 30 -- उन्नाव। प्रयागराज के पं.मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली यूथ एथलेटिक्स व इंडियन जैवलिन डे प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिसके पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि दो अगस्त निर्धारित है। खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि 21वीं उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं पांचवां इंडियन जैवलिन डे का आयोजन सात व आठ अगस्त को प्रयागराज स्टेडियम में होने जा रहा है। यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। वहीं इंडियन जैवलिन डे अंडर-14 के लिए जन्म तिथि 7 अगस्त 2012 से छह अगस्त 2014 के बीच होना चाहिए। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स का ट्रायल दो को अंडर-16 के लिए सात अगस्त 2010 से छह अगस्त 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी ...