यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो खिलाड़ी दम दिखाएंगे
गुड़गांव, अगस्त 27 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। पंजाब के लुधियाना में होने वाली 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के 46 एथलीट अपना खेल कौशल दिखाएंगे। इसमें गुरुग्राम से दो एथलीट खिलाड़ी शामिल है। 1 से 3 सितंबर 2026 तक नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि गुरुग्राम से दो खिलाड़ियों में इमरान राव 400 मीटर दौड़ में और इशिता धमवाला 200 मीटर दौड़ में भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप वर्ल्ड एथलेटिक्स और एएफआई के नियमों के अनुसार लुधियाना में आयोजित होगी। हरियाणा के युवा एथलीट इस बार भी कई स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को पदक तालिका में टॉप पर पहुंचाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.