देवघर, अप्रैल 20 -- सारवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में कार्यरत एएनएम 31 वर्षीया ममता कुमारी मौत मामले में सारवां थाना में दर्ज यूडी कांड संख्या 1/2024 दिनांक 22 जनवरी 2024 में एएसआई बिरेंद्र राम के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में बताया गया है कि कांड के अनुसंधान के क्रम में मृतका की माता सह वादनी मंजू देवी पति रामप्रसाद ग्राम पंजियारा थाना हंसडीहा दुमका के प्रतिवेदन के आधार पर वादनी की बेटी ममता कुमारी पति विवेकानंद की मृत्यु स्वयं फांसी लगाकर हो जाने के आरोप में यूडी कांड दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- कुएं से महिला के शव बरामद मामले में पति सहित ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज जिसकी जांच के क्रम में वादनी एवं साक्षी का बयान एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका के शव का ...