यूडीसीए के बच्चों ने असम बाढ़ पीड़ितों को भेजी सहायता राशि
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- मोहम्मदी। कस्बा के उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने करुणा और मानवता से प्रेरित होकर असम राज्य में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छोटी बचत की धनराशि एकत्र कर चेक तहसीलदार गरिमा वर्मा को भेंट किया है। प्रबंध निदेशक सनी गुप्ता के निर्देशन में मुख्य समन्वयक अध्यापिका नंदिनी पांडे, सोफिया खान और राखी सिंह ने बच्चों में मानवता करुणा सेवा का भाव उनके जीवन में समायोजित कर सहायता करने का पाठ पढ़ाया। इसके चलते बच्चों ने अपनी बचत का एक-एक पैसा एकत्र कर रखा था, उसे सेवा भाव के तहत असम में बाढ़ से पीड़ित लोगों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य लेकर समस्त धनराशि की चेक मंगलवार को तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर उन्हें भेंट किया है। बच्चों की इस पहल पर लोग उनकी सराहना करने से थक नहीं रहे हैं। कार्यक्रम को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.