बलिया, अप्रैल 17 -- बैरिया। परिषदीय विद्यालयों में पढ़वाले बच्चे हाईटेक हो रहे है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के न सिर्फ परफॉर्मेंस पर नजर रखी जायेगी बल्कि उनका पुरा ब्योरा युडायस पोर्टल पर रखी जायेगी। परिषदीय विद्यालयों से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों पर खास नजर रखी जाएगी ताकि उनकी पढ़ाई बीच मे न छूटने पाए। शिक्षा क्षेत्र बैरिया व मुरली छपरा में कुल 208 परिषदीय स्कूल संचालित है। इनमें 148 प्राथमिक, 16 उच्च प्राथमिक और 44 कंपोजिट विद्यालय हैं। उक्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को यू-डायस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। ताकि हर छात्र का पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अब किताबों की कमी नहीं बनेगी बाधा: स्कूलों में खुलेंगे बुक बैंक इसमें नामांकन से लेकर रोज की उपस्थिति और पढ़ाई की प्रगति तक की जानकारी उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस...