लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- शैक्षिक सत्र 2025-26 में यूडायस पर बच्चों को प्रमोट करने के लिए पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल में प्रोग्रेशन एक्टिविटी क्रियाशील कर दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी जिलों के बीएसए को इसके बारे में सूचना भेजकर पंजीकृत सभी बच्चों की प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर पंजीकृत छात्र छात्राओं के विवरण का प्रोग्रेशन 15 दिन में पूरा किया जाना है। उन्होंने बताया कि सभी बीईओ को इसके बारे में निर्देश दिया गया है कि वह शिक्षकों को बताएं और सभी बच्चों की प्रोग्रेशन रिपोर्ट अपडेट कर दें। यह भी पढ़ें- कटिहार के स्कूलों में छात्रों की ऑनलाइन प्रोन्नति शुरू इसमें लापरवाही बिलकुल न की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...