यूट्यूब से सीखा साइबर ठगी का खेल, आईफोन से हाईजैक किया UPI, नेपाल के कैसीनो में उड़ाए लाखों रुपये
बलरामपुर, अगस्त 3 -- Balrampur News: यूपी के बलरामपुर में साइबर अपराध का एक बेहद शातिर और हैरान करने वाला तरीका सामने आया है। यूट्यूब पर वीडियो देखकर साइबर ठगी की तकनीक सीखने वाले गिरोह ने आईफोन को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया। यह गिरोह लोगों के मोबाइल से चुपके से सिम निकालकर अपने आईफोन में लगाता था, फिर उनके यूपीआई खाते को अपने कब्जे में लेकर लाखों रुपये निकाल लेता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी नेपाल के चन्द्रौटा स्थित कैसीनो में ऑनलाइन भुगतान करते थे और बदले में नकद रुपये लेकर लौट आते थे। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए दो बाल अपचारियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन आईफोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 24 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.