नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- यूट्यूब पर भोजपुरी गानों के वीडियोज का जबरदस्त क्रेज है। पवन सिंह, खेसारी लाल के इन वीडियोज को मिलियन व्यूज मिल जाते हैं। वीकली म्यूजिक चार्ट्स में खेसारी लाल यादव का जलवा रहा। 3 से 9 अप्रैल वाले वीक में इस बार उनके एक गाने ने 3 से नंबर 1 पर जम्प मारा है। टॉप 5 में से 3 गाने खेसारी लाल यादव के हैं। यहां देखें लैंग्वेज वीडियोज के चार्ट में एक वीक में किसको कितने व्यूज मिले।कमर में दागी खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के सॉन्ग वीडियो कमर में दागी बीते हफ्ते 3 नंबर पर था। इस बार यह 2 पायदान ऊपर चढ़कर नंबर 1 हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो को एक हफ्ते में 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने को शिल्पी राज और खेसारी लाल यादव ने गाया है। लिरिक्स कुंदन प्रीत के हैं। म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह हैं। गर्मी गर्म बिया यूट्यू...