नगर प्रतिनिधि, दिसम्बर 24 -- बिहार के गोपालगंज में स्थित शक्तिपीठ मां थावे भवानी के मंदिर से मां के सोने के मुकुट, हार व छतरी चुराने वाले उत्तर प्रदेश के चोर को पुलिस ने मंगलवार को थावे थाने के इटवा पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि चोरी गए आभूषणों की बरामदगी नहीं हो सकी है। यूट्यूब पर वेब सीरीज 'खाकी' देखने के बाद 17 दिसंबर की रात को थावे मंदिर में दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था और खुद को बचाने के लिए कई अहम साक्ष्य मिटा दिए। गिरफ्तार चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव निवासी देवानंद राय के पुत्र दीपक राय के रूप में की गई है। उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर सहित अन्य जिलों ...