बाराबंकी, मार्च 9 -- कोठी। करीब ढाई माह पहले कोठी बाजार स्थित क्लीनिक में झोलाछाप द्वारा पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक दलित महिला की मौत हो गई थी। आरोप था कि कथित डा. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने सहयोगी साथ यूट्यूब पर वीडियो देखकर नशे की हालत में ऑपरेशन किया था। मुख्य आरोपी जेल में है। उधर, पुलिस विवेचना में आरोपी कंपाउंडर का नाम उजागर हुआ है। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह है मामला: कोठी थाना क्षेत्र के डफरापुर मजरे सैदनपुर गांव निवासी फतेहबहादुर रावत ने कोठी थाने में दर्ज मुकदमें में बताया था कि पत्नी मुनिशरा रावत (38) को पित में पथरी की समस्या पर पांच दिसंबर 2025 को इलाज के लिए श्री दामोदर औषधालय कोठी ले जाया गया था। जहां झोलाछाप ज्ञान प्रकाश मिश्र ने पेट में दर्द (पथरी) के उपचार के लिए इंजेक्शन और ऑपरेशन पर 25 हजार रुपये की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.