नई दिल्ली, मई 17 -- यूट्यूब पर भोजपुरी वीडियोज के मामले में खेसारी लाल यादव का जलवा रहता है। इस बार प्रमोद प्रेमी उनको टक्कर दे रहे हैं। कुछ समय से पवन सिंह कोई नया गाना चार्ट में नहीं है। 8 मई से 14 मई 2026 तक कौन सा भोजपुरी गाना यूट्यूब पर कितनी बार देखा गया इसकी वीकली लिस्ट आ चुकी है। इस लिस्ट में टॉप 7 गानों में आपका पसंदीदा गाना कौन सा है, चेक कर लें।कमर में दागी खेसारी लाल का गाना कमर में दागी लोगों को पसंद आ गया है। लंबे समय से यह नंबर 1 पर कब्जा जमाए हुए है। चार्ट में यह 7 हफ्तों से है। गाने को खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने गाया है। यह गाना टॉप म्यूजिक वीडियोज में 15 नंबर पर है और भोजपुरी लैंग्वेज का टॉपर है। गाने को एक महीने में 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसमें वीकली व्यूज 5,595,597 हैं।पगले बना देलू भोजपुरी का जलवा बि...