नई दिल्ली, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 11 और 7 साल के दो मासूम बच्चे यूट्यूब पर एक ट्रेंडिंग गेमिंग चैलेंज से प्रभावित होकर अचानक अपने घर से गायब हो गए। गनीमत रही कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।क्या है '24-Hour सीक्रेट हाउस चैलेंज'? पुलिस पूछताछ में बच्चों ने खुलासा किया कि वे यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस' नाम का गेमिंग कंटेंट देख रहे थे। इस ऑनलाइन ट्रेंड में चैलेंज लेने वाले को 24 घंटे के लिए एक सीक्रेट रूम या कोई गुप्त जगह बनाकर वहां बिना किसी की नजर में आए छिपकर रहना होता है। यह भी पढ़ें- रातोंरात करोड़पति बनाएगा YouTube, बस इस प्लेटफॉर्म से बनानी होगी दूरी वीडियो से प्रेरित होकर दोनों बच्चों ने रव...