यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, सहारनपुर में मस्जिद तोड़ने को लेकर सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
सहारनपुर, सितम्बर 8 -- सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर हुदा जरीवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने उन्हें शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया। मुकदमा अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। दिल्ली में दो महिला पत्रकारों की पिटाई के बाद अपने तेवर और बयानों से चर्चा में आई खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार व यूट्यूबर बताने वाली हुदा जरीवाला सोमवार को सहारनपुर सर्किट हाउस पहुंची थीं। सहारनपुर सर्किट हाउस में सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। महिला पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो वह हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.