यूट्यूबर संग पत्नी की वीडियो से नाराज था पति; घर में साथ देख युवक की गर्दन काटी, पत्नी पर भी हमला
हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 18 -- यूपी के गोरखपुर में एक व्यक्ति ने शक में अपनी पत्नी और एक यूट्यूबर पर हमला बोल दिया। शख्स ने यूट्यूबर की गर्दन काट दी तो पत्नी पर भी डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। यूट्यूबर और अपनी पत्नी की एक वीडियो के बाद से पति नाराज था। बताया जा रहा है कि झंगहा क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम पत्नी और उसके परिचित युवक पर पति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला के सिर में चोट आई है। दोनों एम्स में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पति तमिलनाडु में रहकर काम करता है और करीब 15 दिन पहले घर लौटा था। रविवार शाम वह किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने राजधानी क्षेत्र निवासी अपने परिचित युवक को घर बुला लिया। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.