यूट्यूबर महक परी के घर के बाहर युवक ने किया हंगामा, तहरीर
संभल, मई 4 -- थाना असमोली क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कला में यूट्यूबर महक परी के घर के बाहर रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कला में रविवार सुबह एक युवक यूट्यूबर महक परी के घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। यूट्यूबर के पिता और अन्य परिजनों ने जब युवक को समझाने और गाली-गलौज से रोकने की कोशिश की तो वह उग्र हो गया और अभद्रता पर उतर आया। यह भी पढ़ें- दंबग ने महिला को पीटा मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.